इस्लामाबाद : पाकिस्तानी वायुसेना का एक ड्रोन विमान आज पंजाब प्रांत के एक हवाई अड्डे पर उतरने वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया.पीएएफ के एक प्रवक्ता ने मीडिया से कहा कि स्वदेशी निर्मित ड्रोन में नियमित प्रशिक्षण मिशन के बाद उतरते वक्त तकनीकी दिक्कत पैदा हो गई और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
एयर कोमोडोर तारिक महमूद ने कहा कि ड्रोन विमान को हादसे में मामूली क्षति पहुंची और इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ.पाकिस्तान अशांत उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए छोटे ड्रोन विमानों का प्रयोग करता है.
