72 घंटे के संघर्ष विराम के बाद गाजा में फिर से शुरू हुआ हमला

गाजा:संघर्ष विराम को और बढाने के हमास के इंकार करने के बाद गाजा में फिर से संघर्ष शुरू हो गया है. 72 घंटे की शांति के बाद क्षेत्र में फिर से विस्फोट की आवाजें शुरू हो गयीं. हमास ने इस्राइल की और रॉकेट दागे जिसके जवाब में हमले में एक बच्चे की मौत हो गयी. […]

गाजा:संघर्ष विराम को और बढाने के हमास के इंकार करने के बाद गाजा में फिर से संघर्ष शुरू हो गया है. 72 घंटे की शांति के बाद क्षेत्र में फिर से विस्फोट की आवाजें शुरू हो गयीं. हमास ने इस्राइल की और रॉकेट दागे जिसके जवाब में हमले में एक बच्चे की मौत हो गयी.

वहीं, मिस्र की मध्यस्थता में टिकाऊ संघर्षविराम पर समझौते की दिशा में अभी भी गतिरोध बना हुआ है.

अस्थायी संघर्ष विराम के बाद सुबह आठ बजे स्थानीय समयानुसार हमास ने इस्राइल की ओर 21 रॉकेट दागे. इसके साथ ही महीने भर से चला आ रहा संघर्ष फिर से शुरु हो गया. अब तक 1,900 फलस्तीनी और इस्राइल में 64 सैनिकों सहित 67 लोगों की मौत हो चुकी है.

आईडीएफ ने कहा कि आज इस्राइल की ओर 35 से ज्यादा रॉकेट दागे गए. सेना ने कहा कि उसके आयरन डोम एंटी मिसाइल शिल्ड ने तीन रॉकेटों को बीच में नष्ट किया जबकि बाकी खुले मैदान में जाकर गिरे.

मिस्र की मध्यस्थता में इस्राइल और फिलिस्तीनी गुटों के बीच बातचीत में गतिरोध के बाद हिंसा की शुरुआत हुयी है.मिस्र की राजधानी काहिरा में वार्ताकार लगातार प्रयास कर रहे हैं कि दोनों पक्षों को 72 घंटे के संघर्षविराम को बढाने और लंबी अवधि के समझौते पर राजी किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >