इस्राइल पर गाजा ने दागे रॉकेट

गाजा सिटी: इस्राइल और हमास के बीच हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस्राइल और हमास के बीच 72 घंटे के युद्धविराम के समाप्ति की ओर बढने के साथ ही गाजा की ओर से आज सुबह दक्षिणी इस्राइल पर दो रॉकेट दागे गए.हमास के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्राइल पर उनकी मांगों को […]

गाजा सिटी: इस्राइल और हमास के बीच हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस्राइल और हमास के बीच 72 घंटे के युद्धविराम के समाप्ति की ओर बढने के साथ ही गाजा की ओर से आज सुबह दक्षिणी इस्राइल पर दो रॉकेट दागे गए.हमास के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्राइल पर उनकी मांगों को खारिज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि फलस्तीनी आंदोलन गाजा में आज सुबह पांच बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार) समाप्त होने वाले 72 घंटे के युद्धविराम को और विस्तार नहीं देगा.

काहिरा की मध्यस्थता में चल रही युद्धविराम वार्ता में मौजूद फलस्तीनी इस्लामिक जेहाद के एक नेता ने कहा कि गुट ने युद्धविराम को विस्तार न देने का फैसला किया है. यह समूह गाजा का एक छोटा सा दल है और वार्ताओं में मौजूद है. इस्राइल ने पहले कहा था कि वह युद्धविराम को ‘‘अनिश्चितकाल’’ तक विस्तार देने के लिए तैयार है.फिर लगभग डेढ बजे सेना ने पत्रकारों को एक लिखित संदेश भेजा, जिसमें लिखा था, ‘‘बिल्कुल अभी, गाजा से दो रॉकेट दक्षिणी इस्राइल पर दागे गए. किसी के घायल होने की खबर नहीं है.’’

सेना ने अपनी आधिकारिक ट्विटर साइट पर लिखा, ‘‘आतंकियों ने युद्धविराम का उल्लंघन किया.’’ सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस्राइली सेना की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >