अमेरिकी जनरल की गोली मारकर हत्या, 9/11 के बाद मारे जाने वाले सबसे उच्च अधिकारी

काबुल: अफगानिस्तान में एक अमेरिकी जनरल के मारे जाने की खबर है. अफगानिस्तान के सैनिक ने अमेरिकी जनरल की गोली मारकर हत्या कर दी.अधिकारी 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका में हुए हमलों के बाद मारे जाने सबसे उच्च स्तर के अमेरिकी अधिकारी बताये जाते हैं. नाटो के बल तालिबान से 13 साल तक संघर्ष करने […]

काबुल: अफगानिस्तान में एक अमेरिकी जनरल के मारे जाने की खबर है. अफगानिस्तान के सैनिक ने अमेरिकी जनरल की गोली मारकर हत्या कर दी.अधिकारी 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका में हुए हमलों के बाद मारे जाने सबसे उच्च स्तर के अमेरिकी अधिकारी बताये जाते हैं.

नाटो के बल तालिबान से 13 साल तक संघर्ष करने के बाद वापसी की तैयारी में हैं और ऐसे में आज हुई गोलीबारी में एक दर्जन से अधिक सैनिक घायल हो गये जिनमें एक वरिष्ठ जर्मन अधिकारी भी है.अफगान सैनिक ने मार्शल फहीम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी स्थित प्रशिक्षण परिसर में नाटो अधिकारियों के उच्चस्तरीय दौरे के समय गोलीबारी करने के बाद खुद की जान ले ली.

पेंटागन के प्रवक्ता रियर एडमिरल जॉन किरबी ने वाशिंगटन में संवाददाताओं को बताया, ‘‘एक अमेरिकी जनरल मारे गये.’’ हालांकि उन्होंने जनरल का नाम नहीं बताया.किरबी ने कहा कि पिछले 13 सालों में मारे गये वह सबसे उच्चस्तरीय अधिकारी हैं. इससे पहले 9-11 के हमलों में लेफ्टिनेंट जनरल टिमोथी जोसफ मारे गये थे.किरबी ने बताया कि आज के हमले में घायलों की संख्या 15 तक हो सकती है. जर्मनी की सेना ने अलग से एक बयान में कहा कि उनका एक जनरल घायल हो गया.

किरबी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि हमलावर अफगान सैनिक था.’’ इससे पहले अफगान अधिकारियों ने हमलावर को अफगान सेना की वर्दी में आया शख्स बताया था और कहा था कि वह सैनिक नहीं था.तालिबान ने हमले के लिए जिम्मेदारी नहीं ली है और पश्चिमी अधिकारियों के मुताबिक ऐसे अधिकतर हमले आतंकवादी साजिशों के बजाय निजी ईष्या और सांस्कृतिक असहमतियों से पनपते हैं.

राष्ट्रपति हामिद करजई ने आज हुए हमले की निंदा करते हुए इसे अफगान और नाटो अधिकारियों के खिलाफ कायराना हमला करार दिया.उन्होंने कहा, ‘‘यह उन दुश्मनों की करतूत है जो नहीं चाहते कि अफगानिस्तान में उसकी खुद की मजबूत संस्थाएं हों.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >