गाजा में 72 घंटे का संघर्षविराम जारी, लोगों ने ली चैन की सांस

गाजा (यरुशलम) : गाजा और इस्राइल के लोगों की सुबह आज शांतिपूर्ण रही. 72 घंटे का अस्थायी संघर्ष विराम तड़के प्रभाव में आने के बाद गाजावासियों और इस्राइलियों ने चैन की सांस ली. इससे पहले इस्राइल अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त प्रस्ताव पर राजी हुआ जिन्होंने उसकी अहम मांग पर गौर किया. इस्राइल मांग […]

गाजा (यरुशलम) : गाजा और इस्राइल के लोगों की सुबह आज शांतिपूर्ण रही. 72 घंटे का अस्थायी संघर्ष विराम तड़के प्रभाव में आने के बाद गाजावासियों और इस्राइलियों ने चैन की सांस ली. इससे पहले इस्राइल अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त प्रस्ताव पर राजी हुआ जिन्होंने उसकी अहम मांग पर गौर किया.

इस्राइल मांग करता रहा है कि संघर्षविराम सौदे में यह शर्त हो कि उसके सैनिकों को 72 घंटे के संघर्षविराम के दौरान गाजा में रहने की अनुमति हो ताकि वे सुरंगों का पता लगा सकें और उन्हें नष्ट कर सकें. इस्राइल के अनुसान इन सुरंगों से आतंकवादी उसकी सीमा में दाखिल हो जाते हैं.

दोनों पक्षों के बीच इस अस्थायी संघर्षविराम की घोषणा नयी दिल्ली में जारी एक बयान में हुई जहां अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी यात्रा पर हैं. वैसे अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ स्थायी संघर्र्षविराम के लिए प्रयासरत हैं.

पश्चिमी तट पर नियंत्रण रखने वाले फलस्तीन प्राधिकारण के प्रतिनिधि और इस्राइली प्रतिनिधिमंडल इस संघर्षविराम को 72 घंटे से आगे बढाने के प्रयास के तहत काहिरा में हैं.

हमास और इस्लामिक जिहाद के नेता भी काहिरा की राजधानी में डेरा डाले हैं लेकिन इस्राइल के साथ वार्ता अनौपचारिक रुप से मध्यस्थ कर रहे हैं क्योंकि आतंकवादी गुट यहुदी राज्य को मान्यता नहीं देते.कैरी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के साथ घोषणा में कहा, हम सभी पक्षों से इस मानवीय संघर्ष विराम के चालू होने तक संयम से काम लेने और संघर्षविराम के दौरान अपने वादों का पूरी तरह पालन करने की अपील करते हैं.

उन्होंने कहा, यह संघर्षविराम निर्दोष नागरिकों को हिंसा से अत्यावश्वक राहत प्रदान करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री और पश्चिम एशिया के लिए चारपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य टोनी ब्लयेर ने उम्मीद जतायी कि अस्थायी संघर्षविराम निर्दोष लोगों की जान बचाने के लिए स्थायी संघर्षविराम में तब्दील होगा.

ब्लेयर ने कहा, यह संबंधित पक्षों को, मिस्र के मध्यस्थ के माध्यम से एक ऐसे दीर्घकालिक इंतजाम पर पहुंचने का अवसर प्रदान करता है जो इस्राइल की सुरक्षा चिंताओं का हल करेगा और गाजावासियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेगा। विश्व के अन्य नेताओं ने भी 72 घंटे के संघर्षविराम समझौते का स्वागत किया और उसके स्थायी संघर्षविराम में बदलने की उम्मीद जतायी.

फलस्तीन प्राधिकरण (पीए) की अगुवाई स्वयं महमूद अब्बास द्वारा किए जाने की संभावन है जिन्होंने पहले संघर्षविराम समझौते करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयास में उन्हें छोड दिए जाने पर निराशा प्रकट की थी.अंतरराष्ट्रीय बिरादरी पीएलओ और पीए को फलस्तीन जनसमुदाय के प्रतिनिधि के रुप में मान्यता देती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >