अमेरिकी एटमी मिसाइल का बटन भारतीय के पास

वाशिंगटन: अमेरिका में अप्रवासी भारतीयों को महत्वपूर्ण पद मिलते जा रहे हैं, क्योंकि वहां के प्रशासन और कंपनियों का उन पर भरोसा बढ़ा है. बड़े-बड़े संगठनों में भारतीय मूल के लोग ऊंची पदों पर काबिज हैं. लेकिन अब एक बहुत ही महत्वपूर्ण पद भारतीय मूल के व्यक्ति को मिला है. उसे एटमी मिसाइलों को फायर […]

वाशिंगटन: अमेरिका में अप्रवासी भारतीयों को महत्वपूर्ण पद मिलते जा रहे हैं, क्योंकि वहां के प्रशासन और कंपनियों का उन पर भरोसा बढ़ा है. बड़े-बड़े संगठनों में भारतीय मूल के लोग ऊंची पदों पर काबिज हैं. लेकिन अब एक बहुत ही महत्वपूर्ण पद भारतीय मूल के व्यक्ति को मिला है. उसे एटमी मिसाइलों को फायर का अधिकार है.

मिसाइल विंग के लेफ्टिनेंट राज बंसल
राष्ट्रपति बराक ओबामा अगर एटम बम छोड़ने का आदेश देते हैं, तो वह भारतीय ही उसका बटन दबायेगा. यह खबर एक अंग्रेजी अखबार ने दी है. अखबार के मुताबिक अमेरिकी एयरफोर्स के 90 मिसाइल विंग के लेफ्टिनेंट राज बंसल की ड्यूटी मिनटमैन के इनचार्ज के रूप में है. जब अमेरिकी राष्ट्रपति एटमी मिसाइल छोड़ने का आदेश देंगे तो यह बंसल की ही ड्यूटी होगी कि वह मिसाइल दागे.वह अपने पार्टनर जोसेफ शैनॉन के साथ अंडरग्राउंड बंकरों में गोपनीय जगह पर रहते हैं. वे दोनों 24 घंटे की ड्यूटी बांट-बांट कर करते हैं और इस दौरान राष्ट्रपति के आदेश का इंतजार करते हैं.

जब आदेश मिलेगा तो वह एक कोड लिखेंगे और मिसाइल फायर हो जायेगा. लेफ्टिनेंट बंसल की यह कहानी हाल ही में उजागर हुई. अमेरिकी एयरफोर्स ने मीडिया को अपने एटमी प्रतिष्ठान पहली बार देखने की इजाजत दी थी. मीडिया को यह मौका इसलिए दिया गया क्योंकि पता चला कि वहां की ड्यूटी करने के लिए खूब चीटिंग हुई. इस पर अमेरिकी एयरफोर्स के नौ अफसरों को निकाल दिया गया. लेकिन बंसल उनमें से नहीं थे. मीडिया के दौरे के बाद लोगों को लेफ्टिनेंट बंसल का पता चला. बंसल की ड्यूटी जिस मिसाइल के साथ है वह इंटर कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >