मलयेशियाई एयरलाइन हादसा:यूक्रेन के बचावदल को और 21 शव मिले

हराबव (यूक्रेन):पूर्वी यूक्रेन में पिछले हफ्ते मलयेशियाई एयरलाइन के एक विमान को मार गिराये जाने के बाद दुर्घटनास्थल से 21 और शव बरामद किये गये हैं. इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 298 यात्री मारे गये थे. हराबव में सोमवार को स्थानीय बचावकर्ताओं ने सड़क किनारे 21 लोगों के शवों के काले बैगों का […]

हराबव (यूक्रेन):पूर्वी यूक्रेन में पिछले हफ्ते मलयेशियाई एयरलाइन के एक विमान को मार गिराये जाने के बाद दुर्घटनास्थल से 21 और शव बरामद किये गये हैं. इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 298 यात्री मारे गये थे. हराबव में सोमवार को स्थानीय बचावकर्ताओं ने सड़क किनारे 21 लोगों के शवों के काले बैगों का जमघट लगा दिया. हालांकि, अभी साफ नहीं हुआ है कि उन्हें कितनी जल्दी वातानुकूलित वाहनों के माध्यम से निकट के शहर टोरेज भेजा जायेगा, जहां अन्य शवों को रखा गया है.

रविवार की रात यूक्रेन की आपात सेवा एजेंसी ने कहा था कि अब तक प्राप्त शवों की संख्या 251 है. पूर्वी यूक्रेन में सोमवार को रूस समर्थित विद्रोहियों ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबों से मिले लगभग 200 शवों को चार वातानुकूलित वाहनों में रख दिया. क्रेन की मदद से बोइंग 777 के मलबे को हटाया जा रहा है. इसे घटनास्थल के साथ छेड़छाड़ करार देते हुए यूक्रेन ने इसकी निंदा की है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अमेरिका और अन्य द्वारा विद्रोहियों को समर्थन और हथियार देने के खिलाफ दबाव बढ़ता जा रहा है, ताकि यूक्रेन में विद्रोहियों पर लगाम लगाकर पूर्ण जांच की अनुमति दी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >