गाजा में भीषण संघर्ष, मरने वालों की संख्या 535 हुई

गाजा: इस्राइल ने आज गाजा पर भीषण बमबारी की और हमास द्वारा की जा रही घुसपैठ की बडी कोशिश को नाकाम कर दिया. इस्राइली सैनिकों और हमास के बीच पिछले 14 दिनों से जारी भीषण संघर्ष ने फलस्तीनी पक्ष के 535 लोगों और इस्राइल के 20 लोगों की जान ली है. दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र […]

गाजा: इस्राइल ने आज गाजा पर भीषण बमबारी की और हमास द्वारा की जा रही घुसपैठ की बडी कोशिश को नाकाम कर दिया. इस्राइली सैनिकों और हमास के बीच पिछले 14 दिनों से जारी भीषण संघर्ष ने फलस्तीनी पक्ष के 535 लोगों और इस्राइल के 20 लोगों की जान ली है. दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने ‘‘तुरंत संघर्षविराम’’ लागू करने का अनुरोध किया है.

हाल के वर्षों में गाजा पर इस्राइल के सबसे भीषण और जानलेवा हमलों के एक दिन बाद दक्षिण इस्राइल में घुसपैठ का प्रयास कर रहे हमास के 10 आतंकवादियों को आज मार गिराया गया. हाल के इस्राइली हमले में करीब 150 लोग मारे गए थे. सेना ने कहा कि हमास के दो समूहों ने उत्तरी गाजा से सुरंगों के जरिये हमला करने का प्रयास किया लेकिन इस्राइल रक्षा बलों ने इसकी पहचान कर ली और उन्हें रोकने के लिए विमान भेजा गया.

सेना ने कहा कि पहले समूह पर हवाई हमला किया गया और इसमें दस सदस्य मारे गये. दूसरे समूह ने गाजा के उत्तरपूर्वी क्षेत्र निराम किबुज में जाने का प्रयास किया जहां उनकी सैनिकों के साथ भीषण मुठभेड हुई जिसमें उन्होंने टैंक रोधी हथियारों का भी प्रयोग किया.सेना ने ज्यादा जानकारी दिये बगैर सिर्फ इतना कहा कि कई सैनिक घायल हुए हैं. फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि ताजा घटना में गाजा के एक मकान पर हुए इस्राइली हमले में चार बच्चों सहित आठ लोग मारे गए हैं.

मध्य गाजा के देर अल-बला स्थित एक अस्पताल पर टैंक से गोलाबारी में पांच लोगों के मारे जाने के बाद यह हमला हुआ है. गाजा में आज हमलों में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 14 दिन के संघर्ष में कम से कम 535 पहुंच गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >