फोटो कैप्सन 1 उदघाटन में शामिल अतिथि रामवि में विदाई समारोह हुसैनाबाद (पलामू). शहर के रामवि परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जगदीश सिंह व संचालन सहायक शिक्षक कयास ठाकुर ने किया. कार्यक्रम का उदघाटन नपं अध्यक्ष रामेश्वर राम, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी धनेश्वर उरांव, बीइइओ रामनाथ श्रमिक ने संयुक्त रूप से किया. समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक रामध्यान राम को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत से की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक समाज के धरोहर होते हैं. शिक्षक के बीना ज्ञान अधूरा होता है. शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं. बल्कि जीवन पर्यंत अपनी ज्ञान से समाज को आलोकित करते हैं. उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षक के जीवन की मंगल कामना की. नपं अध्यक्ष रामेश्वर राम ने कहा कि शिक्षक सेवा के दौरान एक बंधन में बंधे होते हैं. लेकिन सेवानिवृति के बाद मुक्त होकर समाज के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षक व छात्र तीर व कमान के समान होते हैं. दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरा होते हैं. क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी धनेश्वर उरांव ने कहा कि जो शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं, उनका कार्य काल काफी सराहनीय रहा है. मौके पर बीइइओ रामनाथ श्रमिक, पोलडीह पंचायत के मुखिया अभय कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, रामाशंकर चौधरी, राजेश श्रीवास्तव, रामेश्वर मेहता, राजेश गुप्ता, रंजीत कुमार सिंह, गौरी शंकर दुबे, सुरेश उपाध्याय, जुबैद अहमद, उदय कुमार सिंह, गिरिवर राम आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया.
ओके....शिक्षक समाज के धरोहर होते हंै : विधायक
फोटो कैप्सन 1 उदघाटन में शामिल अतिथि रामवि में विदाई समारोह हुसैनाबाद (पलामू). शहर के रामवि परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जगदीश सिंह व संचालन सहायक शिक्षक कयास ठाकुर ने किया. कार्यक्रम का उदघाटन नपं अध्यक्ष रामेश्वर राम, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी धनेश्वर उरांव, बीइइओ रामनाथ श्रमिक […]
