दाखिल खारिज के नाम पर वसूली का आरोप

केतार(गढ़वा). केतार प्रखंड के बेलाबार निवासी जसमुद्दीन अंसारी पर प्रखंड के दर्जनों किसानों ने दाखिल खारिज कराने के नाम पर लाखों रुपये अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है. केतार निवासी ललू पाल, गुड्डू पाल, जवाहर पासवान, देवदास पाल, शिशु पाल, चनारिक पाल, बसंत पाल आदि ने बताया कि छह महीना पूर्व जसमुद्दीन अंसारी ने […]

केतार(गढ़वा). केतार प्रखंड के बेलाबार निवासी जसमुद्दीन अंसारी पर प्रखंड के दर्जनों किसानों ने दाखिल खारिज कराने के नाम पर लाखों रुपये अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है. केतार निवासी ललू पाल, गुड्डू पाल, जवाहर पासवान, देवदास पाल, शिशु पाल, चनारिक पाल, बसंत पाल आदि ने बताया कि छह महीना पूर्व जसमुद्दीन अंसारी ने दाखिल खारिज के लिए पैसा लिया था. लेकिन अभी तक दाखिल खारिज नहीं हुआ. किसानों ने इसकी शिकायत एसडीओ से की तो एसडीओ ने गांव में आकर जांच पड़ताल किया. जांच में आरोप सही पाया गया. इधर आरोपी जसमुद्दीन अंसारी का कहना है कि सीआइ परमेश्वर राम को ग्रामीणों से पैसा वसूलकर दिया है. अंचलाधिकारी संजय कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि जांच कर मामले में कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >