परियोजना कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

फोटो – 17 घाटो -3 – प्रदर्शन करते मजदूर घाटोटांड़. अस्पताल में चिकित्सक नर्स सहित दवाइयों की उपलब्धता, जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत , शुद्ध पेयजल आपूर्ति आदि 21 सूत्री मांगों को लेकर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने सीसीएल केदला भूगर्भ परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. मौके पर प्रबंधन को 21 सूत्री मांग पत्र सौंपा […]

फोटो – 17 घाटो -3 – प्रदर्शन करते मजदूर घाटोटांड़. अस्पताल में चिकित्सक नर्स सहित दवाइयों की उपलब्धता, जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत , शुद्ध पेयजल आपूर्ति आदि 21 सूत्री मांगों को लेकर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने सीसीएल केदला भूगर्भ परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. मौके पर प्रबंधन को 21 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. इससे पूर्व माइंस नंबर एक व तीन से मजदूर झंडा बैनर के साथ जुलूस के शक्ल में नारेबाजी करते हुए परियोजना कार्यालय पहुंचे . प्रदर्शन में रामजीत सिंह , गुरुचरण महतो, लखन यादव, रामकेसर राम, बेचन महतो, मंशा धोबी, कामदेव नोनियां, लालेश्वर रजवार, अनिक यादव, महेंद्र राम आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >