चितरपुर. सोंढ़ गांव स्थित 100 केबी का ट्रांसफारमर पिछले दिन जल गया है. जिससे दस दिनों से लोग अंधेरे में है. बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को काफी कठिनाई हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से छात्रों का पठन-पाठन, व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. उन्होंने बताया कि ट्रांसफारमर खराब होने की सूचना विद्युत विभाग को है. लेकिन इसे बदलने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. जिससे लोगों में रोष है. अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोग परेशानगोला/चितरपुर. गोला, चितरपुर के सैकड़ों गांव में विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है. बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार चितरपुर क्षेत्र में हुप्पू सब स्टेशन द्वारा सुबह छह बजे से आठ बजे और संध्या में साढ़े सात बजे से नौ बजे, इसके बाद रात्रि में ही दस बजे से लेकर दो बजे तक लोड शेडिंग कर विद्युत आपूर्ति ठप कर दी जा रही है. जिससे लोगों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो रही है. वहीं गोला में भी सात-आठ घंटा लोड शेडिंग किया जा रहा है. जबकि दोनों क्षेत्रों में पांच से छह घंटा अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है.
ट्रांसफारमर जला, लोगों में रोष
चितरपुर. सोंढ़ गांव स्थित 100 केबी का ट्रांसफारमर पिछले दिन जल गया है. जिससे दस दिनों से लोग अंधेरे में है. बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को काफी कठिनाई हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से छात्रों का पठन-पाठन, व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. उन्होंने बताया कि ट्रांसफारमर खराब होने […]
