ओके- फोटो- बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श

फोटो -17 घाटो -1- बैठक में शामिल नेता और कार्यकर्ता.घाटोटांड़. यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना शाखा की बैठक गुरुवार को लइयो मंजूर भवन में हुई . अध्यक्षता यूनियन नेता अशोक सिंह ने की . बैठक में सदस्यता अभियान चला कर सदस्यों की संख्या बढ़ाने, का. शहीद एसडी शर्मा का 20 वां […]

फोटो -17 घाटो -1- बैठक में शामिल नेता और कार्यकर्ता.घाटोटांड़. यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना शाखा की बैठक गुरुवार को लइयो मंजूर भवन में हुई . अध्यक्षता यूनियन नेता अशोक सिंह ने की . बैठक में सदस्यता अभियान चला कर सदस्यों की संख्या बढ़ाने, का. शहीद एसडी शर्मा का 20 वां शहादत दिवस सात अगस्त को लइयो में मनाने, यूनियन का वार्षिक सम्मेलन कराने समेत स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया. मौके पर यूनियन के शाखा सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने सचिव का प्रतिवेदन पेश कर यूनियन द्वारा किये गये कार्यों की चर्चा करते हुए मजदूर के हितों की रक्षा करने के लिए आंदोलन करने की बात कही. यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इसका समर्थन करते हुए आंदोलन करने पर सहमति जताते हुए इसकी रणनीति अगले बैठक में बनाने की बात कही. बैठक में शामिल लोगों ने कहा कि स्थानीय सीसीएल प्रबंधन मजदूरों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है . बैठक में सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह, बद्री सिंह,राजेश कपरदार, तुलसी राम, अमृत लोहार, होरिल नोनियां, पप्पू आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >