एसपी से न्याय की गुहार लगायी

17जीडब्ल्यूपीएच5- एसपी से गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण गढ़वा. शहर के सहिजना मुहल्ला के विभिन्न वर्ग के लोगों ने सामूहिक रूप से पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कुछ दबंगों द्वारा उनके भूमि पर गलत रूप से दावा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में सुरक्षा देते हुए उनके जमीन को बचाने […]

17जीडब्ल्यूपीएच5- एसपी से गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण गढ़वा. शहर के सहिजना मुहल्ला के विभिन्न वर्ग के लोगों ने सामूहिक रूप से पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कुछ दबंगों द्वारा उनके भूमि पर गलत रूप से दावा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में सुरक्षा देते हुए उनके जमीन को बचाने की मांग की है. आवेदकों ने कहा है कि पिछले एक साल से शहर के रांकी मुहल्ला के महेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, रवींद्र कश्यप, राजेंद्र प्रसाद एवं राजेश प्रसाद मिल कर उनके घर व जमीन पर दावा कर रहे हैं तथा गाली-गलौज तथा हथियार के बल पर जमीन खाली करने की धमकी दे रहे हैं. वहीं वे उक्त जमीन पर पिछले 28 वर्षों से घर-मकान बना कर रह रहे हैं व जमीन की जोत-कोड़ भी कर रहे हैं. उन लोगों का मात्र यही एक सहारा है. आवेदन पर संत कुमार राम, रामनाथ राम, फेंकन राम, सावित्री देवी सहित दो दर्जन से ऊपर ग्रामीणों के ठेपा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >