मेदिनीनगर. डीएवी आइइटी व आरसीआइटी के विद्यार्थियों ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सत्र 2010-14 के सेमेस्टर छह का परीक्षा परिणाम प्रकाशित करने व सेमेस्टर सात का परीक्षा आयोजित करने की मांग की. विद्यार्थियों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की वजह से सत्र विलंब से चल रहा है. इस कारण विद्यार्थियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कुछ विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया. मगर सत्र पूरा नहीं होने की वजह से उन्हें परेशानी हो रही है. इस मामले में विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक से पहल करने की मांग की है. इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ राणाप्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय आंतरिक रूप से तैयार है. मगर कॉलेज प्रबंधन व संकाय अध्यक्ष के उदासीन रवैया के कारण यह स्थिति बनी है. विश्वविद्यालय के पास टेक्निकल एक्सपर्ट की कमी है, इस कारण भी कठिनाई हो रही है. फिर भी विश्वविद्यालय प्रयास कर रही है कि समय से परीक्षा ले ली जाये.
परीक्षा नियंत्रक से मिला प्रतिनिधिमंडल्परीक्षा परिणा प्रकाशित करने की मांग
मेदिनीनगर. डीएवी आइइटी व आरसीआइटी के विद्यार्थियों ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सत्र 2010-14 के सेमेस्टर छह का परीक्षा परिणाम प्रकाशित करने व सेमेस्टर सात का परीक्षा आयोजित करने की मांग की. विद्यार्थियों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की वजह से सत्र विलंब से चल रहा है. […]
