नगरऊंटारी (गढ़वा). समाजवादी पार्टी के नेता केपी यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी से मिल कर जनवितरण प्रणाली के व बाइपास सड़क निर्माण से संबंधित मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में श्री यादव ने कहा है कि जनवितरण प्रणाली को लेकर जनता का भ्रम लगातार बढ़ता जा रहा है. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से अतिरिक्त बीपीएलधारियों को 12 किलो खाद्यान्न दिये जाने से संबंधित प्रशासनिक आदेश या निर्देश के संबंध में जानकारी मांगा है. श्री यादव ने बाइपास सड़क निर्माण कराने के लिए मुख्यमंत्री के नाम लिखे आवेदन की प्रति जिस पर 168 ग्रामीणों का हस्ताक्षर है, एसडीओ को दिया तथा बाइपास सड़क निर्माण सुनिश्चित कराने की अपील किया. श्री यादव के साथ अक्षय उरांव, बाबूलाल सोमवंशी, सत्यनारायण प्रसाद, पंडित शीतलेश्वर वैद्य, विंदेश्वर जी, उमेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
एसडीओ को ज्ञापन सौंपा
नगरऊंटारी (गढ़वा). समाजवादी पार्टी के नेता केपी यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी से मिल कर जनवितरण प्रणाली के व बाइपास सड़क निर्माण से संबंधित मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में श्री यादव ने कहा है कि जनवितरण प्रणाली को लेकर जनता का भ्रम लगातार बढ़ता जा रहा है. उन्होंने अनुमंडल […]
