पाकिस्तान में तीन हिंदू मंदिरों पर हमला, पांच गिरफ्तार

कराची : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में तीन मंदिरों को अपवित्र करने के बाद हिंदू समुदाय के लोगों ने इसका कडा विरोध किया. पुलिस ने इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी जाम जफरुल्ला ने कहा, मीरपुरखास के नजदीक कोट गुलाम मोहम्मद इलाके में तीन मंदिरों में कल अज्ञात लोग घुसे और […]

कराची : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में तीन मंदिरों को अपवित्र करने के बाद हिंदू समुदाय के लोगों ने इसका कडा विरोध किया. पुलिस ने इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी जाम जफरुल्ला ने कहा, मीरपुरखास के नजदीक कोट गुलाम मोहम्मद इलाके में तीन मंदिरों में कल अज्ञात लोग घुसे और हिंदू देवताओं की मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दीं.

उन्होंने कहा, भगवान शिव, खैतपर और खुशाल पुरी मंदिरों पर हमले किए गए. हमले का हिंदू समुदाय ने कडा विरोध किया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा, इलाके के आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्तों का सहारा लिया और उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया. एसएसपी ने कहा, वे स्थानीय कोहली समुदाय के हैं और नजदीकी गांव के रहने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >