यूसुफ रजा गिलानी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और एक पूर्व मंत्री पर सात अरब रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान की एक अदालत ने गैरजमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किये. फेडरल जांच एजेंसी (एफआइए) को कथित तौर पर सबूत मिले थे कि गिलानी और उनकी सरकार में मंत्री रहे फहीम पाकिस्तान के व्यापार […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और एक पूर्व मंत्री पर सात अरब रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान की एक अदालत ने गैरजमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किये. फेडरल जांच एजेंसी (एफआइए) को कथित तौर पर सबूत मिले थे कि गिलानी और उनकी सरकार में मंत्री रहे फहीम पाकिस्तान के व्यापार विकास प्राधिकार (टीडीएपी) के भ्रष्टाचार घोटाले में शामिल थे जिसके बाद कराची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने वारंट जारी किये.

एफआइए ने एक आरोपपत्र दाखिल किया जिसमें जज मोहम्मद अजीम को गैर-जमानती वारंट की मंजूरी के लिए सबूत दिये गये थे. इससे पहले अदालत ने दोनों को कानूनी नोटिस भेजे थे लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया था. गिलानी और फहीम पर टीडीएपी में सब्सिडी से जुडे सात अरब रुपये के घोटाले में शामिल होने के आरोप हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >