वाशिंगटन: अमेरिका ने अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने पर पाकिस्तान की एक महिला की हत्या की निंदा की और उम्मीद जतायी कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.
विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम मंगलवार को लाहौर हाईकोर्ट के बाहर एक महिला की हत्या की कडी निंदा करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के वरिष्ठ नेताओं द्वारा इस बर्बर अपराध की निंदा किये जाने का हम स्वागत करते हैं और इससे जल्द निपटने का आह्वान करते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान के कानून के मुताबिक दोषियों को जल्द सजा मिलेगी.’’
