जार्डन: लाइव शो के दौरान दो पत्रकार आपस में भिड़ गये. घटना सीरिया की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सीरिया के साथ सटे जार्डन के एक प्रसिद्व टीवी चैनल सेवन स्टार में उस समय स्थिति एकाएक बिगड़ गई जब एक लाइव शो में भाग ले रहे दो वरिष्ठ पत्रकार सीरिया समस्या को लेकर हाथापाई पर उतर आए. बात इतनी बढ़ गयी कि लोगों को बीच बचाव करना पड़ा. पिछले तीन सालों से चल रहे शीत युद्व पर वाद विवाद चल रहा था जिसमें जार्डन के दो वरिष्ठ पत्रकार साकिर अल जौहरी और मोहम्मद अल जोयसी भाग ले रहे थे इस दौरान दोनों में मतभेद इतना बढ़ गया कि कार्यक्रम के बीचोबीच रखे गए मेज को ही गुस्से में गिरा दिया गया.
दरअसल, जोयसी ने साकिर अल जौहरी को सीरिया में संघर्ष कर रहे लड़ाकों का एजेंट करार दे दिया. इस बात पर जौहरी ने जबाव में जोयसी को सीरियन राष्ट्रपति बशर उल असाद का पेड एजेंट बता दिया. वार्तालाप से कहीं आगे जा चुके इस मामले में दोनो ही पत्रकार इसके तुंरत बाद हाथापाई पर उतर आए और कार्र्यक्रम के दौरान ही सेट पर पड़े मेज को उलटा दिया. गौरतलब है कि सीरिया में पिछले तीन सालों से चल रहे शीत युद्ध में 1.5 लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं जबकि करीब 3 लाख लोग पड़ोसी मुल्कों की शरण ले चुके हैं.
