चीन में अब बंदरों की भी सेना तैयार की जा रही है. चीन की पीपल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) ने पेइचिंग के पास एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा के लिए बंदरों के ग्रुप को ट्रेन्ड किया है. दरअसल इन बंदर को उड़ानों के लिए खतरा बन रहे पक्षियों को हटाने के लिए तैयार किया जा रहा है.
सूत्रों के हवाले से खबर है कि बंदरों को पेड़ों पर पक्षियों के घोसलों को नष्ट करने और फ्लाइट के उड़ान भरने और लैंड करने के दौरान पक्षियों को भगाने के लिए ट्रेंड किया जा रहा है.
गौरतलब है कि एयरफोर्स अधिकारी फ्लाइट के उड़ान भरने और लैंड करने के समय पक्षियां समस्या बन कर सामने आ रही थीं. इससे निपटने के लिए हर तरीका आजमाया. उन्होंने पटाखों और कई हथियारों का इस्तेमाल किया, लेकिन इन तरीकों से कोई असर नहीं हुआ. इसके बाद चीन ने बंदरों को ट्रेंड करके इससे छुटकारा पाने पर विचार किया.
