पाकिस्तानी एयरलाइन को सउदी अरब की चेतावनी

लाहौर : सउदी अरब ने संकटग्रस्त पाकिस्तानी इंटरनेशनल एयरलाइन (पीआईए) को चेतावनी दी है कि वह बकाए का भुगतान और समय सारिणी का पालन करने में विफल रहती है तो वह अपने यहां उसके परिचालन पर प्रतिबंध लगा देगा. पीआईए को भेजे नोटिस में सउदी अरब के नागर विमानन प्राधिकरण जनरल अथारिटी आफ सिविल एविएशन […]

लाहौर : सउदी अरब ने संकटग्रस्त पाकिस्तानी इंटरनेशनल एयरलाइन (पीआईए) को चेतावनी दी है कि वह बकाए का भुगतान और समय सारिणी का पालन करने में विफल रहती है तो वह अपने यहां उसके परिचालन पर प्रतिबंध लगा देगा.

पीआईए को भेजे नोटिस में सउदी अरब के नागर विमानन प्राधिकरण जनरल अथारिटी आफ सिविल एविएशन ने कहा है कि यदि कंपनी विलंब की समस्या से उबरने में विफल रहती है तो जेद्दाह के लिए पीआईए की उमरा वाली उडानें निलंबित कर दी जाएंगी.

सउदी अरब ने यह चेतावनी भी दी कि यदि कंपनी उडान परिचालनों की समय सारणी का अनुपालन नहीं करती है तो उसे जेद्दाह के लिए एक दिन में केवल एक ही उडान की अनुमति होगी. इससे पहले, जनरल अथारिटी आफ सिविल एविएशन ने हवाईअड्डा उपयोग का बकाया शुल्क का भुगतान करने अन्यथा प्रतिबंध का सामना करने की चेतावनी दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >