बीजिंग: चीन की वायुसेना की एक टुकडी द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बढावा देने को लेकर तीसरे संयुक्त अभ्यास के लिए आज पाकिस्तान पहुंच गई. इस सैन्य अभ्यास को ‘शाहीन (ईगल) 3’ कूट नाम दिया गया है. यह पंजाब के रफिकी हवाई ठिकाने पर होगा.
रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि संयुक्त प्रशिक्षण दोनों वायुसेना के बीच सहयोग के आदान प्रदान का हिस्सा है. इससे दोस्ताना और सहयोगी संबंध मजबूत होने की उम्मीद है.
गौरतलब है कि ऐसा पहला सैन्य अभ्यास मार्च 2011 में हुआ था जबकि दूसरा चीन के शिंजियांग उयगुर स्वायत्त क्षेत्र में पिछले साल अगस्त में हुआ था. चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त रुप से लडाकू विमान जेएफ 17 थंडर का भी निर्माण किया है.
