अलेप्पो में सीरिया प्रशासन के हमले में कम से कम 33 की मौत : पर्यवेक्षक

बेरुत: सीरियाई युद्धक विमानों ने विद्रोहियों की पकड वाले जिले अलेप्पो के लोकप्रिय बाजार पर आज हमला किया जिसमें कम से कम 33 नागरिकों की मौत हो गई. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने इस बात की जानकारी दी. ब्रिटेन आधारित मानवाधिकार पर्यवेक्षक ने बताया कि हमले में कई अन्य लोग भी घायल हुए. हमला […]

बेरुत: सीरियाई युद्धक विमानों ने विद्रोहियों की पकड वाले जिले अलेप्पो के लोकप्रिय बाजार पर आज हमला किया जिसमें कम से कम 33 नागरिकों की मौत हो गई. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने इस बात की जानकारी दी.

ब्रिटेन आधारित मानवाधिकार पर्यवेक्षक ने बताया कि हमले में कई अन्य लोग भी घायल हुए. हमला उत्तर पूर्वी अलेप्पो के हलाक के पास स्थित एक बाजार को लक्ष्य कर किया गया था.

अलेप्पो के विद्रोहियों की पकड वाले इलाकों में मध्य दिसंबर से ही भीषण हवाई हमले हो रहे हैं. सरकारी सुरक्षा बल सीरिया के दूसरे शहर और किसी समय व्यावसायिक केंद्र रहे इस शहर पर पूर्ण नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >