पाकिस्तान में अज्ञात लोगों ने तीन सरकारी इमारतें उडायीं

पेशावर : पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत में अज्ञात लोगों ने आज एक अस्पताल और दो स्कूलों सहित तीन सरकारी भवनों को उडा दिया. खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के मोहमंद एजेंसी और चारसादा जिले में स्थित इन भवनों को उडाने के लिए डायनामाइट का प्रयोग किया गया था. खबरों के मुताबिक, चारसादा जिले के शाहबकदर तहसील में […]

पेशावर : पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत में अज्ञात लोगों ने आज एक अस्पताल और दो स्कूलों सहित तीन सरकारी भवनों को उडा दिया. खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के मोहमंद एजेंसी और चारसादा जिले में स्थित इन भवनों को उडाने के लिए डायनामाइट का प्रयोग किया गया था.

खबरों के मुताबिक, चारसादा जिले के शाहबकदर तहसील में एक सरकारी अस्पताल को उडा दिया गया. सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर कर दोषियों के लिए तलाश अभियान शुरु कर दिय है. खबरों के अनुसार, मोहमंद में दो प्राथमिक विद्यालयों को उडा दिया गया है. विस्फोटों को सुदूर गांवों में भी सुना गया. विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि आसपास के भवन भी क्षतिग्रस्त हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >