''अबू हमजा ने अफगानिस्तान जाने का आदेश दिया था''

न्यूयार्क : एक अमेरिकी मुस्लिम ने न्यूयार्क की आतंकवाद विरोधी अदालत को बताया कि ब्रिटेन से नफरत करने वाले अबू हमजा ने उसे एक नए सदस्य को जिहाद का प्रशिक्षण दिलाने के लिए अफगानिस्तान ले जाने का आदेश दिया था. जेम्स उजामा (48) आंतकवाद से संबंधित एक अन्य मामले में दोषी सिद्ध हुआ था और […]

न्यूयार्क : एक अमेरिकी मुस्लिम ने न्यूयार्क की आतंकवाद विरोधी अदालत को बताया कि ब्रिटेन से नफरत करने वाले अबू हमजा ने उसे एक नए सदस्य को जिहाद का प्रशिक्षण दिलाने के लिए अफगानिस्तान ले जाने का आदेश दिया था.

जेम्स उजामा (48) आंतकवाद से संबंधित एक अन्य मामले में दोषी सिद्ध हुआ था और जेल की सजा काट चुका है. उसने कल मैनहट्टन की संघीय अदालत को बताया कि किसी समय में वह अबू हमजा के सबसे करीबियों में से एक था और उत्तरी लंदन के फेन्सबरी पार्क स्थित मस्जिद में सन 2000 और 2001 में उसके साथ काम करता था.

अमेरिकी बलों द्वारा वर्ष 2001 में अफगानिस्तान में गिरफ्तार किए गए और बाद में ग्वांतानामो बे में रखे गए एक ब्रिटिश युवक का जिक्र करते हुए कहा, शेख अबु हमजा ने मुझे फिरोज अब्बासी को ले जाने का आदेश दिया. अबू हमजा को 2012 में अमेरिका में प्रत्यर्पित करके लाया गया और उस पर 9/11 से पहले की कई आतंकी घटनाओं और अपहरण के आरोप में मुकदमा चल रहा है.

उस पर 1998 में यमन में 16 पश्चिमी देशों के पर्यटकों के अपहरण का आरोप है जिसमें से चार की हत्या कर दी गई थी और ओरेगन में अल कायदा सरीखा प्रशिक्षण शिविर स्थापित करने की साजिश का भी आरोप है. उजामा ने कहा कि अबू हमजा ने दो लोगों को लंदन से ओरेगन में जिहाद प्रशिक्षण कैंप खोलने की साजिश में मदद करने के लिए भेजा था. उजामा इस वक्त सीएटल में रह रहा है उसे 2007 में न्यूयार्क में दोषी ठहराया गया था. वह छह साल जेल में रहा और उसे 2012 में रिहा कर दिया गया. उसका अमेरिकी सरकार के साथ सहयोग का समझौता है.

जब ओरेगन में शिविर नहीं लग सका तो युगांडा में जन्मे उजामा को लंदन जाना पडा.मुस्तफा कमाल मुस्तफा (56) ब्रिटिश में अबू हमजा अल-मसरी के नाम से जाना जाता है. उसने सभी 11 आरोपों में अपने आप को निर्दोष बताया हैं. अगर मैनहट्टन की फेडरल अदालत में वह दोषी सिद्ध हो गया तो उसे बची हुई पूरी जिंदगी अमेरिका की सबसे कडी सुरक्षा वाली जेल में बितानी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >