अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों को गोली मारी

कराकास : कराकास में अमेरिकी दूतावास के दो कर्मचारियों को गोली मार दी गयी जिससे वह घायल हो गए. स्थानीय मीडिया और एक पुलिस सूत्र ने बताया कि यह घटना एक स्टरीप क्लब में हुई. अमेरिकी विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता पैट्रिक वेंट्रेल ने वाशिंगटन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते […]

कराकास : कराकास में अमेरिकी दूतावास के दो कर्मचारियों को गोली मार दी गयी जिससे वह घायल हो गए. स्थानीय मीडिया और एक पुलिस सूत्र ने बताया कि यह घटना एक स्टरीप क्लब में हुई.

अमेरिकी विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता पैट्रिक वेंट्रेल ने वाशिंगटन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि कराकास में आज तड़के हुई एक घटना में अमेरिकी दूतावास के दो सदस्य घायल हो गए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘चिकित्सा कर्मचारियों ने हमें बताया है कि उनकी चोटें जानलेवा नहीं है.’’ उन्होंने घटनास्थल और कर्मचारियों के चोटों के बारे में पूरी जानकारी दिए बिना कहा कि पीड़ित ‘‘किसी सामाजिक स्थल’’ पर घायल हो गए.

अमेरिकी राजनयिक सूत्रों ने बाद में इस खबर की पुष्टि की कि कल दो लोगों को गोली मारी गयी. वेनेजुएला के टीवी चैनल ग्लोबोविजन ने अपनी वेबसाइट पर दी गयी खबर में बताया कि कराकास के चाकाओ जिले के एक शॉपिंग सेंटर में स्थित एंटोनेला बार में एक झड़प के बाद यह घटना हुई.

बार कर्मचारी ने नाम गुप्त रखे जाने की शर्त पर बताया कि यह बार एक स्टरीप क्लब है जहां 30 साल से अधिक उम्र के पुरुष ही प्रवेश कर सकते हैं लेकिन उसने इस कथित घटना के बारे में बताने से इंकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >