मैक्सिको में भूस्खलन, सात मरे

मैक्सिको : मध्य मैक्सिको में भूस्खलन होने की वजह से सड़क पर मलबा फैल गया और एक वाहन से जा रहे सात लोगों की मौत हो गई. फेडरल पुलिस ने बताया कि हिदाल्गो राज्य में रविवार को यह हादसा हुआ. भूस्खलन के कारण एक पहाड़ी का कुछ हिस्सा सड़क पर गिर गया. समीपवर्ती शहर तेपेजी […]

मैक्सिको : मध्य मैक्सिको में भूस्खलन होने की वजह से सड़क पर मलबा फैल गया और एक वाहन से जा रहे सात लोगों की मौत हो गई.

फेडरल पुलिस ने बताया कि हिदाल्गो राज्य में रविवार को यह हादसा हुआ. भूस्खलन के कारण एक पहाड़ी का कुछ हिस्सा सड़क पर गिर गया.

समीपवर्ती शहर तेपेजी देल रियो में रहने वाले एक स्थानीय निवासी ने ट्विटर के माध्यम से चेतावनी दी थी कि सड़क के उपर का हिस्सा अस्थिर लग रहा है. हिदाल्गो के गवर्नर जोस फ्रांसिस्को ओलवेरा ने कहा है कि समय रहते ऐहतियात बरतने पर इन मौतों को रोका जा सकता था. उन्होंने यह भी कहा कि चेतावनी मिलने के बाद लगातार हिमपात होने के कारण राज्य की उस पहाड़ी तक पहुंचना मुश्किल हो गया था.

इससे पहले हिदाल्गो में एक बस के कुएं में गिर जाने की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >