Durga Puja 2023 के बहाने इस साल घुम आएं मिस्र, यहां दुर्गा पूजा पंडाल के रूप में दिखेंगे Egypt के पिरामिड

Shaurya Punj

देशभर में नवरात्रि और दुर्गा पूजा की तैयारी चल रही है. कोलकाता का दुर्गा पूजा दुनियाभर में मशहूर है.

Kolkata Durga Puja 2023 Pandal | Prabhat Khabar Graphics

कोलकाता के पास मौजूद उपनगरीय शहर बेलघरिया के 17 पल्ली दु्र्गा पूजा कमेटी ने इस बार मिस्र की थीम पर ही दुर्गा पूजा पंडाल तैयार करने का फैसला लिया है.

Kolkata Durga Puja 2023 Pandal | Prabhat Khabar Graphics

दुर्गा पूजा पंडाल की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां सिर्फ पूजा पंडाल को ही नहीं बल्कि मां दुर्गा की प्रतिमा को भी मिश्र की शैली में ही तैयार और सजाया जा रहा है

Kolkata Durga Puja 2023 Pandal | Prabhat Khabar Graphics

12,000 वर्ग फीट में बेलघरिया 17 पल्ली दुर्गा पूजा कमेटी का पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है. पूजा पंडाल में 5 पिरामिड तैयार किये जा रहे हैं. इनमें से किसी ऊंचाई 66 फीट, किसी की 30 और सबसे ऊंचा पिरामिड 100 फीट का होने वाला है.

Kolkata Durga Puja 2023 Pandal | Prabhat Khabar Graphics

नील नदी का Effect दिखाने के लिए एक अस्थायी जलाशय को भी तैयार किया गया है. पूजा कमेटी की तरफ से बताया गया कि 12,000 वर्ग फीट के क्षेत्र को ही सफेद बालु से ढंक दिया जाएगा, ताकि यह मरुस्थल जैसा ही लगे.

Kolkata Durga Puja 2023 Pandal | Prabhat Khabar Graphics

किसी पिरामिड में फराओ तो किसी में स्फिंक्स और कहीं ऊंट दिखेगा. कई जगहों पर मिश्र की शैली में लिखे हुए शिलापट्ट भी नजर आएंगे.

Kolkata Durga Puja 2023 Pandal | Prabhat Khabar Graphics