इस कारण ममता बनर्जी ने छोड़ दिया I.N.D.I.A, देखें वीडियो

पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के 'इंडिया' गठबंधन से अलग होने के फैसले ने लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता को पश्चिम बंगाल में जोर का झटका दिया है. दरअसल ममता बनर्जी ने गठबंधन से किनारा करने का ऐलान कर दिया है.

पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग होने के फैसले ने लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता को पश्चिम बंगाल में जोर का झटका दिया है. दरअसल ममता बनर्जी ने गठबंधन से किनारा करने का ऐलान कर दिया है. ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने जो भी सुझाव दिए वह सभी नकार दिए गए.ऐसे में हमने बंगाल में अकेले रहने का फैसला किया है. उन्होंने यह भी कहा कि मैं इंडिया गठबंधन का हिस्सा हूं, लेकिन राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है पर हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है. गठबंधन के ममता क्यों अलग हुई देखिए इस वीडियो में पूरी जानकारी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >