Viral Video : हिरण के पीछे दौड़ा बाघ, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

Viral Video : एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह उधम सिंह नगर के फोटो टूरिज्म ज़ोन का है. वीडियो में बाघ द्वारा हिरणों के झुंड पर शिकार करने का दृश्य कैमरे में कैद हुआ है जिसे यूजर लगातार शेयर कर रहे हैं. देखें वीडियो में क्या है खास.

Viral Video : उधम सिंह नगर के फोटो टूरिज्म जोन में बाघ ने हिरणों के झुंड पर हमला किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर यूजर हैरान हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं. यह रोमांचक वीडियो कुछ लोगों ने रिकॉर्ड किया और अब यह वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बाघ ने अकेले ही एक हिरण का पीछा कर पकड़ लिया. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उधम सिंह नगर के तेराई वेस्ट फॉरेस्ट डिवीजन में एक बाघ हिरण पर शिकार कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में कई हिरण घूम रहे हैं, तभी अचानक बाघ आकर झुंड की ओर दौड़ता है. हिरण बाघ को देखते ही भागने लगते हैं, लेकिन एक हिरण बाघ के हाथ लग जाता है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : ओनली कैश, जापानी पर्यटकों से ₹1,000 रिश्वत लेना पड़ा पुलिसवाले को महंगा, देखें वीडियो में आखिर क्यों

यह वीडियो @WaliaRupesh सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट में कैप्शन लिखा है, “यह वीडियो उधम सिंह नगर के तेराई वेस्ट फॉरेस्ट डिवीजन का है, जहां एक बाघ ने हिरण का शिकार किया.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >