Viral Video : न्यूयॉर्क में कार चला रही दो महिलाएं उस समय डर के मारे चीख पड़ीं, जब चलती कार के बोनट के नीचे से अचानक एक चूहा बाहर निकल आया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कार के अंदर मौजूद यात्री द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही कार लागार्डिया एयरपोर्ट की ओर बढ़ रही होती है, चूहा बोनट और विंडशील्ड पर चढ़कर रेंगने लगता है. अचानक सामने आए इस नजारे से दोनों पूरी तरह घबरा जाती हैं और बिना ट्रैफिक में कार रोके अब क्या किया जाए, यह समझने की कोशिश करती सुनाई देती हैं. देखें वीडियो.
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि चूहा चलती कार से चिपके रहने की कोशिश कर रहा है, जबकि दोनों महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगतीं हैं. उनकी घबराहट और मजेदार बातों के कारण यह क्लिप तेजी से वायरल होने लगा. एक महिला मदद के लिए चिल्लाते हुए चूहे को हटाने का तरीका खोजने की कोशिश करती दिखती है. इस दौरान एक महिला कहती सुनाई देती है, “काश मैं इसे पकड़कर फेंक पाती. जब तुम धीमे चलोगे तो यह उतर जाएगा. यह बहुत गंदा है.”
यह भी पढ़ें : Viral Video : छोटे से ऑटो में ठूंस दिया 20 से ज्यादा स्कूली बच्चों को, वीडियो देखकर सब हैरान
