VIRAL VIDEO : जिसने देखा वो हुआ इमोशनल, हैरान करेगा मालिक के लिए कुत्ते का प्यार

VIRAL VIDEO : कहते हैं कुत्ते बड़े ही वफादार होते हैं. अगर आप किसी कुत्ते को अपने घर में लाओ और उसे प्यार दुलार करो तो वो आप के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेगा. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

VIRAL VIDEO : संवाद के लिए शब्दों की नहीं आपके भाव और जज़्बात ही काफी है . कई बार इंसान – इंसान की बात को समझ नहीं पाता है लेकिन प्यार को समझने वाले बेजुबान सब समझ जाते हैं . सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल है जिसमें आपको ऐसी ही प्यारी रिश्ते की तस्वीर देखेगी. जब कोई किसी जानवर को पालता हैं तो उसे अपने बच्चे जैसा प्यार करता है बदले में वो जानवर भी हमारे प्रति उतना ही वफादार हो जाता है और हमारे लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी स्विंग करते हुए पानी में गिर जाता है जिसके बाद उसका पेट् डॉग उसकी जान बचाने के लिए बेचैन हो कर दौड़ने लगता है.

https://www.youtube.com/shorts/mBjH5DG19R4

अपने मालिक को पानी में डूबता देख ये कुत्ता इस कदर डर जाता है कि वो बिना कुछ सोचे पानी में कूद जाता है और पानी में जाने के बाद भी बुरी तरह से रोता नजर आता है. उस कुत्ते के अपने मालिक के प्रति इस लगाव को देखकर लोग बेहद ही भावुक हो रहे हैं और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो पर लाखों कमेंट्स भी हैं . जो प्यारे डॉग पर प्यार लूटा रहे हैं .

कुछ लोगों ने लिखा हैं :

  • वह इतना डरा हुआ था कि तैरते समय भी रोना बंद नहीं कर पा रहा था। ऐसा पहले कभी नहीं देखा

  • प्यार की सबसे सच्ची अभिव्यक्ति. भगवान उस कुत्ते को आशीर्वाद दे

  • वाह, ये कुत्ते कुछ इंसानों से भी बेहतर हैं!!

  • उस काले कुत्ते की प्रतिक्रिया से वास्तव में मेरी आँखों में आंसू आ गए… एक दुर्लभ घटना

रिपोर्ट: पुष्पांजलि

Also Read: VIRAL VIDEO: नखरेबाज बच्चे को बीच बाजार में मां ने कुछ ऐसे सिखाया सबक, हंसते-हंसते पेट में हो जाएगा दर्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >