Vat Savitri Vrat 2024: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा, मांगी मन्नतें

Vat Savitri Vrat 2024 सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सुहाग की कामना के लिए गुरुवार को ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या में रोहिणी नक्षत्र और धृति योग के साथ शनि जयंती के सुयोग में वट सावित्री का व्रत मनाया

Vat Savitri Vrat 2024 सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुख-शांति व समृद्धि के लिए वट सावित्री व्रत रख वट वृक्ष की पूजा की. इसे लेकर नव विवाहिताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. इस दौरान महिलाएं वट वृक्ष (बरगद ) के पेड़ के नीचे पहुंचीं और जल, अक्षत, कुमकुम आदि से पूजा-अर्चना कर दीप जलाकर आरती उतारी. इसके बाद लाल मौली धागे से वृक्ष के चारों और घूमते हुए सात बार परिक्रमा लगाकर वट सावित्री की कथा सुनी. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पीपल की तरह वट वृक्ष में भी मां लक्ष्मी का वास माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार वट सावित्री की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है और दीर्घायु होने का आर्शिवाद प्राप्त होता है. देखिए वीडियो….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >