UP Election 2022: आगरा में अखिलेश और जयंत की विजय रथ यात्रा, योगी सरकार पर जमकर बरसे

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने अपनी विजय रथ यात्रा में लोगों को ताजगंज क्षेत्र के शंकर ग्रीन मैदान में संबोधित किया. इस दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि इस बार तो मुझे लग रहा है कि बाबा तौ गयौ,

UP Election 2022: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने अपनी विजय रथ यात्रा में लोगों को ताजगंज क्षेत्र के शंकर ग्रीन मैदान में संबोधित किया. इस दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि इस बार तो मुझे लग रहा है कि बाबा तौ गयौ, वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने सभी लोगों को अनाथ छोड़ दिया. ना लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल पाई और ना ही दवाइयां मिली. वहीं समाजवादी पार्टी ने ही लोगों का ऐसे मुश्किल समय में साथ दिया. उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी ने आगरा में अपनी सरकार में जमकर विकास कराया. इस बार आप आगरा में सपा रालोद के सभी प्रत्याशियों को जिताए आगरा में विकास की गंगा बहा दी जाएगी. देखें वीडियो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >