Ujjain Mahakal Viral Video: महाकाल मंदिर में कर्मचारी का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, 10 कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित

मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में एक कर्मचारी को अपना जन्मदिन मनाना महंगा पड़ गया. लड़की के केक काटने का वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी को निलंबित कर दिया.

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में कर्मचारी के द्वारा जन्मदिन मनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस विडियो में देखा जा सकता है की एक युवती केक काटने के बाद अपने दोस्त को केक खिला रही है और उसके और साथी हैप्पी बर्थडे बोल कर सेलिब्रेट कर रहे हैं.

भोपाल की एक कंपनी को महाकाल मंदिर की भस्म आरती को ऑग्मेंटेड रियलिटी (AR) और वर्चुअल रियलिटी (VR) तकनीक के माध्यम से दिखाने का ठेका मिला है.इस कंपनी के 12 से अधिक कर्मचारी रोजाना श्रद्धालुओं को भस्म आरती के दर्शन करवाते हैं. मंगलवार को कंपनी की कर्मचारी रचना विश्वकर्मा का जन्मदिन था, जिसे प्रोटोकॉल कार्यालय के पहले माले पर उनके सहयोगियों ने केक काटकर मनाया. इस पूरे आयोजन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया.

Also Read: Mahakaleshwar Jyotirlinga:महाकाल के प्रमुख गण के रूप में पूजे जाते है काल भैरव

वीडियो वायरल होने के बाद, मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने इस घटना की शिकायत कंपनी से की. इसके बाद, कंपनी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बुधवार को आकाश उज्जैनिया, शिवानी मकवाना, यश गहलोत, हर्षिता सिसोदिया, चेतना विश्वकर्मा, विनोद मकवाना, राज सरगरा, हर्षिता आर्या, शक्ति सिंह और राधिका त्रिपाठी समेत सभी ऑपरेटरों को निलंबित कर दिया.

Also Read : Kal Ka Rashifal 26 september 2024: वृश्चिक राशि वालों की पारिवारिक चिंताओं में वृद्धि होगी, जानें कल का राशिफल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >