Swati Maliwal: ‘कुछ लोगों ने पंजाब को ATM समझ लिया है…’ स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर बड़ा हमला, Video

Swati Maliwal: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने पंजाब को एटीएम समझ लिया है. उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर भी हमला किया है.

Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब सरकार पर हमला किया है. उन्होंने कहा है कुछ लोगों ने पंजाब को अपना एटीएम समझ लिया है. उन्होंने विभव कुमार का नाम लेते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार पर भी तीखा हमला बोला है. स्वाति ने कहा कि सैंड माइनिंग, ट्रांसफर-पोस्टिंग और रियल स्टेट के जरिए पंजाब को लूटा जा रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मालीवाल ने कहा कि पंजाब में जारी लूट से लोगों में गुस्सा है. विभव कुमार को स्वाति ने केजरीवाल का गुंडा बताया और कहा कि उन्हें सीएम भगवंत मान ने अपना निजी सलाहकार बनाकर रखा है. स्वाति मालीवाल ने सवाल उठाया है कि क्या पंजाब से लूटा गया पैसा अब दिल्ली आ रहा है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >