Viral video: RPF जवान की बहादुरी, चलती ट्रेन के नीचे गिर रहे यात्री की बचाई जान

Viral video: मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में नीचे गिर जाता है. देखिए ये वायरल वीडियो.

Viral video:  सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर एक युवा व्यक्ति कुछ सामान लेकर दौड़ते हुए आता है और चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है. तभी अचानक बैलेंस बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के हिस्से में गिर जाता है. वहां मौजूद आरपीएफ जवान की नजर जैसे ही उस पर पड़ती है, वह तुरंत दौड़कर उसके पास जाता है और समय रहते खींचकर बाहर निकाल लेता है. राहत की बात यह है कि व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आती है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स आरपीएफ जवान की तारीफ कर रहे हैं. साथ ही में व्यक्ति की लापरवाही पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं. इस वीडियो को आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @TweetsFauj76152 नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े:Viral Video: घोड़ी पर सवार दूल्हे की हार्ट अटैक से हुई मौत, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >