VIDEO: जिंदा है पूनम पांडे, इस वजह से खुद फैलाई अपनी मौत की खबर

पूनम पांडे जिंदा है. पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात साझा करने के लिए बाध्य महसूस कर रही हूं - मैं जीवित हूं.

Poonam Pandey Alive: बीते दिन एक्ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया. उनके फैंस और को-स्टार को उनकी मौत की खबर पर विश्वास नहीं था. आखिरकार उनकी बात सच हो गई. पूनम पांडे जिंदा है. पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात साझा करने के लिए बाध्य महसूस कर रही हूं – मैं जीवित हूं. सर्वाइकल कैंसर ने मुझ पर हमला नहीं किया, लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है जो इस बीमारी से निपटने के बारे में ज्ञान की कमी के कारण पैदा हुईं. कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है. मुख्य बात एचपीवी वैक्सीन और शीघ्र पता लगाने वाले परीक्षणों में निहित है. बता दें कि बीते दिन उनके मैनेजर वे पोस्ट कर लिखा था, यह सुबह हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है.

Also Read: Poonam Pandey: कहां है पूनम पांडे की डेड बॉडी? KRK सहित इन स्टार्स ने किया दावा- वो मरी नहीं, जिंदा है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >