अमेरिका के 45वें राष्‍ट्रपति बने डोनाल्‍ड ट्रंप, कहा - मैं सभी अमेरिकियों का राष्‍ट्रपति

वाशिंगटन : हाल में राजनीति में कदम रखने वाले अरबपति कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप ने सभी बाधाओं को पार करते हुए कांटे के चुनावी मुकाबले में अनुभवी नेता हिलेरी क्लिंटन को आज मात दे दी और इसके साथ ही उनके चुनाव सर्वेक्षकों को हैरान करते हुए अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बन गये. अमेरिका की पहली महिला […]

वाशिंगटन : हाल में राजनीति में कदम रखने वाले अरबपति कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप ने सभी बाधाओं को पार करते हुए कांटे के चुनावी मुकाबले में अनुभवी नेता हिलेरी क्लिंटन को आज मात दे दी और इसके साथ ही उनके चुनाव सर्वेक्षकों को हैरान करते हुए अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बन गये. अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का सपना संजोये चुनावी मैदान में उतरी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी की उम्मीदें इस परिणाम के साथ ही टूट गयीं. ट्रंप ने निर्वाचन मंडल के 288 मत हासिल करके शानदार जीत हासिल की जबकि हिलेरी को 215 मत मिले.

जीत के बाद अपने संबोधन में डोनल्ड ट्रंप ने कहा, ‘आप सभी का शुक्रिया. हिलेरी ने अभी फोन कर हमें जीत पर बधाई दी है. और मैंने उन्हें शानदार मुकाबले के लिए मुबारकबाद दी. उन्होंने गजब का मुकाबला किया. ट्रंप ने कहा, ‘मैं सभी से वादा करता हूं कि मैं आप सभी का राष्ट्रपति बनूंगा और ये मेरे लिए बेहद अहम चीज है.’

ट्रंप ने कहा, ‘हमारे पास बेहतरीन आर्थिक योजना है. अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना होगा और हम दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्‍यवस्‍था बनेंगे. साथ ही हम दुनिया के उन सभी देशों के साथ मजबूत रिश्ते बनाएंगे, जो हमारा दोस्त बनना चाहता है.’ नये राष्ट्रपति ने कहा, ‘हर अमरीकी को अपनी काबिलियत का पूरा इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने माता-पिता से बहुत कुछ सीखा है. साथ ही मैं अपनी बहनों का भी शुक्रिया अदा करता हूं.’

राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को निर्वाचन मंडल के 538 मतों में से 270 मत हासिल करने की आवश्यकता होती है. 70 वर्षीय ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया, ओहायो, फ्लोरिडा, टेक्सास और उत्तर कैरोलिना जैसे राज्यों में शानदार प्रदर्शन करके चुनाव सर्वेक्षकों को गलत साबित कर दिया और जीत पर कब्जा कर लिया. उपराष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार माइक पेंस ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक रात है. अमेरिकी लोगों ने अपनी बात कही और अमेरिकी लोगों ने अपने नेता को चुना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >