सुषमा ने अपने इतालवी समकक्ष गेंटिलोनी से की मुलाकात

रोम : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज अपने इतालवी समकक्ष पाओलो गेंटिलोनी से मुलाकात की और व्यापार एवं आतंकवाद से निपटने जैसे प्रमुख मुद्दों पर उनसे चर्चा की.इतालवी मरीन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र अदालत के फैसले के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय बैठक थी. विदेश मंत्रालय के अनुसार स्वराज […]

रोम : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज अपने इतालवी समकक्ष पाओलो गेंटिलोनी से मुलाकात की और व्यापार एवं आतंकवाद से निपटने जैसे प्रमुख मुद्दों पर उनसे चर्चा की.इतालवी मरीन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र अदालत के फैसले के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय बैठक थी.

विदेश मंत्रालय के अनुसार स्वराज और गेंटिलोनी ने लंबे अरसे के बाद दोनों देशों के बीच हुई पहली उच्च स्तरीय बैठक पर संतोष व्यक्त किया. मदर टेरेसा को संत की उपाधि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में स्वराज ने 12 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >