तोक्यो के करीब पहुंचा तूफान, विमानों की उड़ानें बंद

तोक्यो : एक शक्तिशाली तूफान के तोक्यो के करीब पहुंचने के साथ ही जोरदार बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण 400 से ज्यादा विमान उड़ान नहीं भर सके. अधिकारियों ने भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ आने की चेतावनी दी है. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि शक्तिशाली तूफान मिनडुले […]

तोक्यो : एक शक्तिशाली तूफान के तोक्यो के करीब पहुंचने के साथ ही जोरदार बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण 400 से ज्यादा विमान उड़ान नहीं भर सके. अधिकारियों ने भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ आने की चेतावनी दी है. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि शक्तिशाली तूफान मिनडुले दोपहर करीब 12:30 बजे यहां से दक्षिणपूर्वी तोक्यो से करीब 80 किमी दूर ताटेयामा शहर पहुंच गया.

एजेंसी ने बताया कि दोपहर तक यह तूफान 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था, जबकि आज सुबह उत्तर की ओर बढ़ते समय तूफान की रफ्तार करीब 20 किमी प्रति घंटा थी. हालांकि तूफान से किसी बड़े नुकसान अथवा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मौसम विज्ञान एजेंसी ने नागरिकों से कहा, ‘‘तोक्यो में तूफान के कारण भूस्खलन का खतरा है, निचल इलाकों में बाढ़ आने का खतरा है, नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, तेज हवाएं चलने और उंची लहरें उठने की आशंका है,इसलिए सतर्क रहें.”

उन्होंने बताया कि ग्रेटर तोक्यो इलाके में जोरदार बारिश से नदियों में उफान आ गया. टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि बाढ़ का पानी उफनकर बाहर आने के करीब है, लेकिन अभी वह नियंत्रित है. जापान के राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता ने बताया कि तूफान के चलते पूरे जापान में कुल 425 उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं. इनमें से ज्यादातर उड़ानें तोक्यो के हनेडा हवाईअड्डे की हैं.

जापान एयरलाइन ने एएफपी को बताया कि उसने 185 घरेलू उड़ानें रद्द की हैं. उड़ानें रद्द होने से 33,692 यात्री प्रभावित हुए हैं, जबकि ऑल निप्पोन एयरवेज ने कुल 112 घरेलू उड़ाने रद्द की हैं, जिससे 26,500 यात्री प्रभावित हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >