अर्जेन्टीना गत हॉकी चैम्पियन जर्मनी को हराकर रियो ओलंपिक के फाइनल में

रियो डि जिनेरियो : अर्जेन्टीना ने दो बार के गत ओलंपिक चैम्यिपन जर्मनी को सेमीफाइनल में 5-2 से हराकर पहली बार पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई. जर्मनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में अंतिम पांच मिनट में तीन गोल दागकर 3-2 की जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाई थी. […]

रियो डि जिनेरियो : अर्जेन्टीना ने दो बार के गत ओलंपिक चैम्यिपन जर्मनी को सेमीफाइनल में 5-2 से हराकर पहली बार पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई. जर्मनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में अंतिम पांच मिनट में तीन गोल दागकर 3-2 की जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाई थी.

अर्जेन्टीना की ओर से डिफेंडर गोंजालो पेइलाट ने पेनल्टी कार्नर पर गोल की हैट्रिक बनाई जबकि जोकिम मेनीनी और लुकास विला ने भी गोल दागे जिससे टीम एक समय 5-0 से आगे थी. पेइलाट के नाम पर अब टूर्नामेंट में 10 गोल हो गए हैं. जर्मनी की ओर से मोरित्ज फुएर्स्ते और क्रिस्टोफर रुहर ने सांत्वना गोल दागे.

फाइनल में जगह के साथ ही अर्जेन्टीना ने ओलंपिक पुरुष हॉकी में अपना पहला पदक सुनिश्चित कर लिया. फाइनल में अर्जेन्टीना का सामना पूर्व चैम्पियन नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >