भारत ने लु जिगुआ को वीजा देने से किया इनकार

न्यूयार्क : ताइनामैन कार्यकर्ता लु जिगुआ को भारत सरकार ने वीजा देने से इनकार कर दिया. लु जिगुआ ने बताया कि जब वो न्यूयार्क से भारत के लिए फ्लाइट पकड़ने जा रहीं थीं तो उन्हें बताया गया कि उनका वीजा रद्द कर दिया गया है. लु जिगुआ धर्माशाला में "निर्वासित व असंतुष्टों" की एक बैठक […]

न्यूयार्क : ताइनामैन कार्यकर्ता लु जिगुआ को भारत सरकार ने वीजा देने से इनकार कर दिया. लु जिगुआ ने बताया कि जब वो न्यूयार्क से भारत के लिए फ्लाइट पकड़ने जा रहीं थीं तो उन्हें बताया गया कि उनका वीजा रद्द कर दिया गया है.

लु जिगुआ धर्माशाला में "निर्वासित व असंतुष्टों" की एक बैठक में हिस्सा लेने आ रहीं थीं. इसी बैठक चीन के विद्रोही वर्ल्ड उइगर कांग्रेस (WUC) के लीडर डोल्कन ईसा का वीजा रद्द किए जाने के बाद एक और फैसले से भारत सरकार की आलोचना हो रही है.लु जिगुआ फिलहाल अमेरिकी नागरिक हैं और डोल्कन ईसा जर्मनी के नागरिक हैं.
वीजा रद्द होने के मामले पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना हो रही है. विशेषज्ञों की माने तो चीन की दवाब में सरकार ने इस कदम को उठाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >