चीन ने 2020 तक मंगल मिशन का लक्ष्य रखा

बीजिंग : चीन ने 2020 तक मंगल पर एक रोवर भेजने की योजना का आज खुलासा किया जिसके तहत उसका यह रोवर लाल ग्रह पर जन-जीवन और दूसरी संभावनाओं की खोज करेगा. वह अगले पांच वर्षों में लंबी दूरी के 150 रॉकेट भी छोड़ेगा. राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के निदेशक शू डाझे ने कहा, ‘‘इस रोवर […]

बीजिंग : चीन ने 2020 तक मंगल पर एक रोवर भेजने की योजना का आज खुलासा किया जिसके तहत उसका यह रोवर लाल ग्रह पर जन-जीवन और दूसरी संभावनाओं की खोज करेगा. वह अगले पांच वर्षों में लंबी दूरी के 150 रॉकेट भी छोड़ेगा.

राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के निदेशक शू डाझे ने कहा, ‘‘इस रोवर के लाल ग्रह की कक्षा में दाखिल होने और वहां इसके स्थापित होने की संभावना है.” शू ने कहा कि चीन की सरकार ने इस साल की शुरुआत में मंगल मिशन को लेकर कदम बढ़ाया है.

इस मिशन के महत्व और मुश्किल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वैसे चीन ने सुदूर अंतरिक्ष में अंतरिक्षयान भेजा है, लेकिन ‘इस मंगल मिशन को पूरा करने के बाद चीन यह कह सकता है कि उसने सही मायने में सुदूर क्षेत्र में खोज को अंजाम दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >