आईएसआईएस ने ब्रिटेन को पेरिस से भी भयानक हमले की चेतावनी दी

लंदन : आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ने ब्रिटेन को चेतावनी दी है कि उसके यहां होने वाला आतंकी हमला पेरिस से ज्यादा भयानक होगा. समूह ने कहा है कि ‘‘मुसलमानों के खिलाफ युद्ध छेड़ने” को लेकर देश को नरसंहार झेलना पड़ेगा. अरबी भाषा में निकलने वाले अपने अखबार ‘अल-नाबा’ (समाचार) के ताजा अंक में आईएसआईएस […]

लंदन : आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ने ब्रिटेन को चेतावनी दी है कि उसके यहां होने वाला आतंकी हमला पेरिस से ज्यादा भयानक होगा. समूह ने कहा है कि ‘‘मुसलमानों के खिलाफ युद्ध छेड़ने” को लेकर देश को नरसंहार झेलना पड़ेगा.

अरबी भाषा में निकलने वाले अपने अखबार ‘अल-नाबा’ (समाचार) के ताजा अंक में आईएसआईएस ने चेतावनी दी है कि ब्रिटेन को पेरिस से भी भयानक हमले के लिए तैयार रहना चाहिए. पिछले वर्ष नवंबर में पेरिस में हुए हमले में 130 लोग मारे गए थे.

‘द संडे टाइम्स’ की खबर के अनुसार, अखबार के लेख में ब्रिटिश हत्यारे, जिसे जिहादी जॉन कहा जा रहा था, मोहम्मद एमवाजी की तारीफ की गयी है. यह आतंकवादी अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था. उसमें कहा गया है ‘‘उसके शब्द कभी नहीं मरेंगे”.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >