अहंकार ने किया विकास का बंटधार : सुशील मोदी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार अभियान में जुटे नेता सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा नेता एवं सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर महागंठबंधन के नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा […]

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार अभियान में जुटे नेता सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा नेता एवं सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर महागंठबंधन के नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा हैं. सुशील कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अहंकार ने बिहार के विकास का बंटाधार किया है.

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने आज ट्वीट कर नीतीश कुमार के विकास के दावों को लेकर उनपर जमकर हमला किया हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2012-13 में जहां बिहार में 17,009 स्कूल-टॉयलेट्स और 4,822 आंगनबाडी-टॉयलेट्स बने थे. वहीं, अहंकार के कारण वर्ष 2013-14 में मात्र 5,076 स्कूल-टॉयलेट्स और 1,437 आंगनबाडी-टॉयलेट्स ही बन पाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >