श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 15 मछुआरों को गिरफ्तार किया, नौकाओं को खदेडा

रामेश्वरम : श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकडने पर 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और ‘पाक जलडमरुमध्य’ के कच्चातिवू के पास बंदूक का भय दिखाकर मछुआरों को खदेड भी दिया। अधिकारियों ने आज इस आशय की जानकारी दी. 15 भारतीय मछुआरे दो नौकाओं के साथ […]

रामेश्वरम : श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकडने पर 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और ‘पाक जलडमरुमध्य’ के कच्चातिवू के पास बंदूक का भय दिखाकर मछुआरों को खदेड भी दिया। अधिकारियों ने आज इस आशय की जानकारी दी. 15 भारतीय मछुआरे दो नौकाओं के साथ नगापत्तनम में अक्कराईपेट्टाई के पास समुद्र में गए थे और कल रात जब वे कारईनगर में मछली पकड रहे थे तब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

मत्स्यपालन विभाग के संयुक्त निदेशक सुब्बूराज ने कहा कि उन्हें श्रीलंका के कंगेसनथुरई ले जाया गया. मछुआरा संगठन के पदाधिकारी एस. इमेराइत और सगयराज ने कहा कि एक अन्य घटना में कल रात कच्चातिवू के पास श्रीलंकाई नौसेना ने 60 नौकाओं के मछली पकडने के जाल और उपकरणों को नष्ट कर दिया और उन्हें समुद्र में फेंक दिया. मछुआरे 638 नौकाओं में मछली पकडने के लिए समुद्र में निकले थे उन्हें श्रीलंकाई नौसेना में कथित तौर पर बंदूक का भय दिखाकर खदेड भी दिया. उन्होंने दावा किया कि श्रीलंका के नौसेना कर्मियों ने उन्हें इस क्षेत्र में मछली नहीं पकडने की चेतावनी दी और 60 नौकाओं के जाल और उपकरण नष्ट भी कर दिये. एक नौका समुद्र में डूब भी गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >