बोकोहराम ने बोर्नो राज्य में की 68 लोगों की हत्या

माइदुगुरी : पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोर्नो प्रांत के गवर्नर ने कहा है कि इस्लामी कट्टरपंथी संगठन बोकोहराम ने उनके राज्य के एक दूरस्थ इलाके में 68 ग्रामीणों को मार डाला. काशिम शेट्टीमा ने उन 219 लडकियों के माता-पिता के साथ एक मुलाकात के दौरान कल इस हमले की पुष्टि की जिनका पिछले साल अतिवादियों ने […]

माइदुगुरी : पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोर्नो प्रांत के गवर्नर ने कहा है कि इस्लामी कट्टरपंथी संगठन बोकोहराम ने उनके राज्य के एक दूरस्थ इलाके में 68 ग्रामीणों को मार डाला. काशिम शेट्टीमा ने उन 219 लडकियों के माता-पिता के साथ एक मुलाकात के दौरान कल इस हमले की पुष्टि की जिनका पिछले साल अतिवादियों ने इलाके के एक स्कूल से अपहरण कर लिया था लेकिन उन्होंने इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी.

चिबोक के एक स्कूल से छात्राओं के अपहरण की घटना को गत गुरुवार को 500 दिन पूरे हो गए. बानू गांव के निवासियों ने कहा कि उन पर शुक्रवार रात को बोकोहराम ने हमला किया था. किसान मुस्तफा अलिबे ने कहा, ‘जब हम रात झाडियों में छुपकर बिताने के बाद सुबह गांव लौटे तो हमने गांव की गलियों में लाशें पडी देखीं.’ बोकोहराम ने पिछले छह वर्षों में करीब 20,000 लोगों की हत्या कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >