पुलिस वैन में विस्फोट में पाकिस्तानी आतंकवादी और पुलिस कांस्टेबल की मौत

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में एक कैदी की सुरक्षा में जा रहे पुलिस वाहन के भीतर विस्फोट में एक पाकिस्तानी आतंकवादी और पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई और चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गये. पुलिस सूत्रों ने बताया कि विचाराधीन कैदी वाहिद नूर खान को श्रीनगर स्थित केंद्रीय कारागार ले जाया जा […]

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में एक कैदी की सुरक्षा में जा रहे पुलिस वाहन के भीतर विस्फोट में एक पाकिस्तानी आतंकवादी और पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई और चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गये. पुलिस सूत्रों ने बताया कि विचाराधीन कैदी वाहिद नूर खान को श्रीनगर स्थित केंद्रीय कारागार ले जाया जा रहा था.

उसकी पुलिस वाहन के भीतर विस्फोट के कारण मौत हो गई. कांस्टेबल अब्दुल माजिद की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. वह विस्फोट में घायल हो गए थे. सूत्रों ने बताया कि खान को एक सत्र अदालत के समक्ष पेश किया गया था और उसे अदालत परिसर में दो ग्रेनेड सौंपे गये.

एक ग्रेनेड खान की जेब के भीतर ही फट गया. खान को आतंकवाद से जुडे मामले के सिलसिले में 2010 में गिरफ्तार किया गया था. सूत्रों ने बताया कि चार पुलिसकर्मियों को एसकेआइएमएस अस्पताल में यहां भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >